Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने पूर्व राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर यादें साझा की, ट्वीट कर दी जानकारी

Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ग्वालियर राजघराने की पूर्व राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उनसे जुड़े संस्मरण ताजा किए हैं। पूर्व डिप्टी सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'राजसी मोह त्याग कर अपना सम्पूर्ण जीवन समाज कल्याण को समर्पित करने वाली राजमाता जी के अटल सिद्धांत अनंतकाल तक हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। कांग्रेस के आपातकाल की खिलाफत हो, महिलाओं के अधिकारों की आवाज हो या फिर देश में राजनीति का नया सूत्रपात हो। उन्होंने जो किया, समाज और देश की भलाई के लिए किया। यही कारण है कि अम्मा महाराज की सबसे बड़ी पहचान उनका घराना नहीं, बल्कि समाज सेवा के कार्य हैं। गरीबों, वंचितों और पिछड़े वर्गों के लिए किया गया संघर्ष हैं। राजमाता जी ने सार्वजनिक जीवन की अनेक बाधाओं के बावजूद कभी अपने कर्तव्यों व सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। वहीं अपनी बेदाग छवि, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के कारण ही वे पार्टी में सर्वप्रिय नेता बनकर शक्ति स्तंभ के रूप में सामने आईं। आज उन्हें याद कर हृदय भर आया। सादर चरण वंदन।'

vasundhara raje

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+