Rajasthan News : वसुंधरा राजे ने देखा पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम, वीडियो ट्वीट कर दी जानकारी
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण के पूरे होने पर देशवासियों को बधाई दी है। वसुंधरा राजे ने मन की बात कार्यक्रम का 100वां संस्करण देखा और सुना।

Rajasthan News : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण के पूरे होने पर देशवासियों को बधाई दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम का 100वां संस्करण भी देखा और सुना। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कार्यक्रम का वीडियो ट्वीट कर यह जानकारी दी है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'देशभर में आज 4 लाख से अधिक केंद्रों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। यह देशवासियों में प्रधानमंत्री जी की लोकप्रियता का ही परिणाम है कि जब भी वे बोलते हैं पूरा देश उन्हें दिल से सुनता है। मैं आज मन की बात कार्यक्रम के 100 संस्करण पूर्ण होने पर देशवासियों को बधाई देती हूं तथा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार जताती हूं!'












Click it and Unblock the Notifications