Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने रक्षाबंधन पर भाई माधव राव सिंधिया को किया याद, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई माधव राव सिंधिया को याद किया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'वैसे तो हर दिन मुझे भाई की कमी खलती है, लेकिन रक्षाबंधन पर उनकी यादें आंखें भीगो देती हैं। इस वर्ष राखी दो दिन मनाई जा रही है। आज बहनों को भाई की कलाई पर राखी बांधते देख हृदय कहता है कि काश मेरे भाई भी मेरे साथ होते। मैं भी उन्हें राखी बांधती और उन्हें मुस्कुराता देख उनकी बलाएं लेती। आज भले ही भाई मेरे साथ ना हो, लेकिन राजस्थान परिवार के रूप में करोड़ों भाई बहनों का साथ ईश्वर ने मुझे दिया है। मैं जब आप सभी को मुस्कुराते देखती हूं तो वह कमी कहीं ना कहीं पूरी हो जाती है।'













Click it and Unblock the Notifications