Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर किया नमन, ट्वीट कर किया प्रणाम
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'सरदार वल्लभ भाई पटेल जी एक ऐसे राष्ट्रभक्त नेता थे जिन्होंने अनेकों रियासतों में बंटे भारत को एकता के सूत्र में पिरो कर 'संघे शक्ति कलियुगे' का पाठ पढ़ाया। पटेल साहब के सिद्धांत व आदर्श विचार अनंतकाल तक हमें राष्ट्रप्रेम की सीख देते रहेंगे। विश्व मानचित्र पर आज हम जो विस्तृत, एकीकृत व सुनहरा भारत देख रहे हैं, उसमें सरदार पटेल जी की दूरदर्शिता का अहम योगदान है। मैं इस अवसर पर देशवासियों से आह्वान करती हूं के वे पटेल जी के सिद्धांतों को अपनाकर देश सेवा में अपना जीवन समर्पित करने का प्रण लें। जयंती पर सरदार पटेल जी को सादर प्रणाम।'













Click it and Unblock the Notifications