Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 104वीं जयंती पर किया नमन, स्मरण कर दी श्रद्धांजलि
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 104वीं जयंती पर स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'सनातन संस्कृति में तिथि का बड़ा महत्व है। पंचांग के अनुसार आज परम् श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की 104वीं जयंती है। इस अवसर पर लोकहित एवं राष्ट्रसेवा के लिए जीवन समर्पित कर देने वाली अम्मा महाराज का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। अम्मा महाराज को सादर प्रणाम !'













Click it and Unblock the Notifications