Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'भारतीय राष्ट्रगान के रचयिता, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र निर्माण के लिए साहित्य, कला व संगीत के क्षेत्र में दिए गए आपके अतुलनीय योगदान को यह देश अनंतकाल तक याद रखेगा।'













Click it and Unblock the Notifications