Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने मनोहरथाना में की जनसभा, कार्यकर्ताओं दिलाया जीत का संकल्प
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मनोहरथाना में भाजपा प्रत्याशी गोविंद रानीपुरिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं को भाजपा की विजय के लिए संकल्प दिलाया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'मनोहरथाना में भारतीय जनता पार्टी के सेवाभावी एवं अनुभवी प्रत्याशी श्री गोविंद रानीपुरिया जी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं को भाजपा की विजय के लिए संकल्पित किया। यहां जनता-जनार्दन से मिले भरपूर प्यार और समर्थन से स्पष्ट है कि मनोहरथाना ही नहीं, बल्कि झालावाड़ की चारों सीटों पर भाजपा प्रचंड मतों से जीत हासिल करेगी। वहीं राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास की नई गाथा लिखेगी।'













Click it and Unblock the Notifications