Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने लूणी से भाजपा के उम्मीदवार के पक्ष में की जनसभा, जानिए क्या बोली पूर्व सीएम
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झंवर में लूणी से भाजपा के उम्मीदवार जोगा राम पटेल के लिए जनसभा कर मतदान की अपील की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज झंवर में लूणी से भाजपा के कर्मठ उम्मीदवार श्री जोगा राम पटेल जी को आशीर्वाद देने पधारी जनता-जनार्दन ने स्पष्ट कर दिया है कि बीते पांच वर्षों में कांग्रेस ने कुशासन का जो दंश राजस्थान को दिया है, उसका गुस्सा जोधपुर की जनता में भी है। जनता समझ चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी ही गरीब को गणेश मानकर सेवा के कार्य करती है। इसलिए प्रदेशवासियों से मेरी अपील है कि राजस्थान को पुनः विकास की पटरी पर लौटाने के लिए 25 नवंबर को भाजपा का बटन दबाकर सुशासन की सरकार बनाने में सहभागी बनें।'













Click it and Unblock the Notifications