Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने लाडनूं की घटना पर जताया दुख, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नागौर के लाडनूं में नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर दुख जताते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'एक ओर जहां कांग्रेस नारी सुरक्षा के झूठे दावे कर वोट मांग रही है, वहीं दूसरी ओर नागौर के लाडनूं में नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात ने कांग्रेस सरकार के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। दुष्कर्म के बाद बदमाश जिस गाड़ी से भागे उस पर कांग्रेस के बैनर और पोस्टर लगे होने की सूचना भी है, जो कि चिंताजनक है। कांग्रेस की कथनी और करनी में कितना अंतर है, प्रदेश की जनता इस घटना से अंदाजा लगा सकती है। जिस कांग्रेस ने पांच साल में राजस्थान को महिला अपराध में नम्बर 1 बना दिया। सोचिए, ऐसी सरकार आगे बनी रही तो बहन-बेटियों की क्या दुर्दशा होगी?'













Click it and Unblock the Notifications