Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने टोंक जिले के डिग्गी घटनाक्रम पर जताया दुख, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश में साधु संतों पर अत्याचार एवं हत्या की घटनाओं पर दुख जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'राजस्थान में साधु संतों पर अत्याचार एवं हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। सपोटरा, भरतपुर, देवगढ़ और कुचामन के बाद अब टोंक जिले के डिग्गी में भूरिया महादेव मंदिर के महंत सियाराम दास जी महाराज की नृशंस हत्या कर दी गई है। संतों के संहार की जिम्मेदार प्रदेश की कांग्रेस सरकार है, जिसमें कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। प्रशासन से मेरी मांग है कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।'













Click it and Unblock the Notifications