Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने अशोक परनामी की माँ के निधन पर जताया शोक, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी की माँ के निधन पर शोक जाहिर किया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री अशोक परनामी जी को मातृ शोक का समाचार पाकर हृदय व्यथित है। मां का निधन जीवन की अपूरणीय क्षति होती है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना करती हूं।'













Click it and Unblock the Notifications