Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने महिला आरक्षण विधेयक के लिए पीएम मोदी का जताया आभार, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने महिला आरक्षण विधेयक 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को संसद में मंजूरी मिलने पर बधाई देते हुए पीएम मोदी का आभार जताया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'एक लंबे इंतज़ार के बाद आज महिला आरक्षण विधेयक 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को संसद में मंजूरी मिल गई है। आज का दिन महिला जगत के लिये एक ऐतिहासिक और ग़ौरवशाली दिवस है। इससे यह सिद्ध हो गया है कि मा.प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी महिला सशक्तीकरण की सिर्फ़ बात ही नहीं करते, वे इस दिशा में दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ काम करके भी दिखाते हैं। इस बिल के माध्यम से मोदी जी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि मातृशक्ति सम्पूर्ण राष्ट्र की ताक़त है, जिसके बिना भारत के नव निर्माण की कल्पना बेमानी है। वंदन मोदी जी...अभिनंदन मोदी जी..।'













Click it and Unblock the Notifications