Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने महंगाई राहत कैंप के डेटा थर्ड पार्टी को देने पर जताई चिंता, जानिए वजह
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने महंगाई राहत कैंप के हवाले से डेटा थर्ड पार्टी को देने की खबर पर चिंता जाहिर की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने महंगाई राहत कैंप के हवाले से डेटा थर्ड पार्टी को देने की खबर पर चिंता जाहिर की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'महंगाई राहत कैंप के हवाले से डेटा थर्ड पार्टी को देने की खबर चिन्ताजनक है, जिससे साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ सकती हैं। राज्य सरकार इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करे, ताकि डेटा गलत हाथों में न जाए और डेटा का दुरुपयोग न हो।'












Click it and Unblock the Notifications