Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग पर इसरो टीम को दी बधाई, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोलर मिशन के लिए आदित्य एल-1 की सफलतम लॉन्चिंग के लिए इसरो की टीम को बधाई दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'दृढ़ निश्चय के साथ चलकर, हर मुश्किल को पार कर, घोर अंधेरे को मिटाने, अभी तो सूरज उगा है। #Chandrayaan3 की अद्भुत उपलब्धि के बाद @isro ने आज सूर्य के विस्तृत अध्ययन के लिए #AdityaL1Mission को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व का ही नतीजा है कि आज भारत नई ऊँचाइयों को छू रहा है।'













Click it and Unblock the Notifications