Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने बालिका दिवस की बधाई देकर केंद्र की योजनाओं की सराहा, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई देते हुए केंद्र में मोदी सरकार की योजनाओं की सराहना की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि '8 मार्च, 2018 का वह दिन गौरवमयी था, जब शेखावाटी, राजस्थान की वीर धरा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ऐतिहासिक अभियान #BetiBachaoBetiPadhao की साक्षी बनी। इसी दिन प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रीय पोषण मिशन की शुरुआत की, जिसके माध्यम से बच्चों को स्वच्छ व सुरक्षित आहार प्रदान कर उनका स्वस्थ लालन-पालन सुनिश्चित किया था। इन अभियानों के अंतर्गत संचालित दर्जनों योजनाओं ने देश में महिलाओं को आर्थिक, शैक्षणिक, खेल और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया है। वहीं 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के माध्यम से उन्हें राजनीति में नए अवसर भी प्रदान किए हैं। 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के संकल्प को साकार करने के लिए ही हमने राजस्थान में विभिन्न योजनाओं पर काम किया था, जिनमें राजश्री, भामाशाह, निःशुल्क सेनेटरी पैड्स, साइकिल-स्कूटी-लैपटॉप वितरण एवं छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं थीं। यह प्रधानमंत्री जी की सेवाभावी नीति का ही परिणाम है कि आज बेटियां नित्य नये कीर्तिमान बना रही है।'













Click it and Unblock the Notifications