Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने देशवासियों को हिंदी दिवस की दी बधाई, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने देशवासियों को हिंदी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'समस्त देशवासियों को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। राजभाषा हिन्दी ने आजादी के समर से लेकर भारत के नवनिर्माण तक देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया है तथा भारत को लोकतांत्रिक तरीके से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। हिन्दी विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक हैं, जिस पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। अतः मेरी सभी से अपील है कि आप भले ही दुनिया की विभिन्न भाषाओं को सीखें और बोलें लेकिन हमारी हिन्दी के प्रति अपने लगाव व सम्मान को कभी कम ना होने दें।'













Click it and Unblock the Notifications