Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने नए संसद भवन के लिए देशवासियों को दी बधाई, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नए संसद भवन की बधाई देते हुए देश को बड़ी सौगात देने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था नए संसद भवन से शुरू हो रही है, जिसको लेकर पूरे देश में उत्साह है। अब नये जोश, नये संकल्प और नये सपनों के साथ देश की तक़दीर संवारने का पुनीत कार्य इस पवित्र मंदिर में होगा। देश को मिली इस सौग़ात के लिए मा.प्रधानमंत्री @narendramodi जी का आभार !'













Click it and Unblock the Notifications