Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने प्रदेशवासियों से भाजपा के पक्ष में की मतदान की अपील, देखिए वीडियो
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेशवासियों से ज्यादा से ज्यादा भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'मेरे प्रिय प्रदेश्वासियों, 5 साल पहले किसानों की क़र्ज़ माफ़ी और युवाओं से बेरोज़गारी भत्ते के खोखले वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार की विदाई का समय आ गया है। 25 नवम्बर, शनिवार को राजस्थान में लोकतंत्र का महापर्व है। आप जब वोट करने जाएं, तो याद रखें कि कांग्रेस ने पाँच वर्षों में राजस्थान को महिला, दलित अत्याचार में नम्बर 1 बनाया है। भ्रष्टाचार में टॉप पर पहुंचाया है, पेपर लीक के रिकॉर्ड तोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है तथा अन्नदाता को खून के आंसू बहाने पर मजबूर किया। हमारी भाजपा सरकार ने राजस्थान को बीमारू प्रदेशों की श्रेणी से बाहर निकालकर उन्नत प्रदेश बनाने की ओर अग्रसर किया था। अब वक्त आ गया है कि हम विकास के उस दौर को वापस लाएँ। एक सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध राजस्थान बनाएँ। इसलिए मेरी आप सभी से अपील है कि आप अपने वोट की चोट से कांग्रेस के कुशासन का अंत जरूर करें। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत करें। कमल का बटन दबाएं, भाजपा को विजयी बनाएं !'













Click it and Unblock the Notifications