Rajasthan News: प्रदेश के वन क्षेत्रों में रोमांचकारी गतिविधियां होंगी शुरू, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

Rajasthan News: राजस्थान में युवाओं को वन क्षेत्रों से जोड़ने के लिए वन क्षेत्रों में हाइकिंग, ट्रेकिंग, कैम्पिंग एवं अन्य रोमांचकारी गतिविधियां शुरू की जाएंगी। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 9.74 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से प्रदेश के 12 जिलों के विभिन्न वन क्षेत्रों में गतिविधियां शुरू की जाएंगी। इनमें अजमेर के तारागढ़, अलवर के चूहड़सिद्ध, बारां के रामगढ़ क्रेटर, भरतपुर के ब्रज चौरासी क्षेत्र, भीलवाड़ा के हमीरगढ़ व मंगरोप, चित्तौड़गढ़ के हथिनी औदी व मेनाल वाटरफाल, दौसा के मेढ़ा व गोलमेल, जयपुर के बुचारा व कचरावाला, सिरोही के मातरमाता, सीकर के बोलेश्वर, प्रतापगढ़ के धूणीमाता व कमलेश्वर महादेव तथा उदयपुर के नाल सांडोल क्षेत्र शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+