Rajasthan News: जयपुर सहित राजस्थान में भूकंप के तेज झटके, विस्फोट जैसी आवाज सुनकर घरों से बाहर निकले लोग

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर सहित अनेक शहरों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। प्रदेश में अलसुबह आए भूकंप के झटको से नींद में सो रहे लोगों को विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी। गहरी नींद में सो रहे लोग जाकर डर के मारे सुबह 4 बजे घर से बाहर निकल आए। प्रदेश में जयपुर सहित अनेक शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

भूकंप की तीव्रता 4.4 रिएक्टर

नेशनल सेंटर फॉर सिंपल अजी के मुताबिक भूकंप का पहला झटका सुबह 4:09 पर आया। इसके बाद लगातार तीन झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 आंकी जा रही है। स्थानीय लोगों को जब भूकंप के झटके महसूस हुए तो वह डर के मारे घरों से बाहर निकल गए। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र जयपुर या आसपास का क्षेत्र माना जा रहा है।

jaipur bhukamp

गहरी नींद में सो रहे थे लोग

प्रदेश में जब भूकंप के झटके महसूस किए गए। तब ज्यादातर लोग गहरी नींद में सो रहे थे। लोगों को नींद में ही कंपन्न और विस्फोट की आवाज का एहसास हुआ। इससे उनकी नींद खुल गई। एक के बाद एक लगातार आए झटकों ने लोगों को भूकंप का एहसास करा दिया। इसके तुरंत बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। खबर लिखे जाने तक भी लोग घरों से बाहर और पार्कों में बैठे नजर आए। भूकंप की वजह से लोगों में दहशत पैदा हो गई है।

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची

https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+