Rajasthan News : सीएम गहलोत का संवेदनशील फैसला, दिव्यांगजनों के लिए अनुदानित संस्थाओं में 15 प्रतिशत वृद्धि
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के दिव्यांगजनों के लिए संचालित अनुदानित शिक्षण संस्थाओं के कार्मिकों के मानदेय में 15 फीसदी वृद्धि को स्वीकृति दी है। इससे 7.86 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार आएगा।

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिव्यांगजनों हेतु संचालित अनुदानित शिक्षण संस्थाओं के कार्मिकों के मानदेय में 15 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इस पर 7.86 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार आएगा। सीएम गहलोत के इस संवेदनशील निर्णय से दिव्यांगजनों हेतु संचालित अनुदानित विशेष योग्यजन महाविद्यालयों, आवासीय/गैर आवासीय विद्यालयों, छात्रावास एवं मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह में कार्यरत कार्मिकों को बढ़ा हुआ मानदेय मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने 2023-24 के बजट में इसके संबंध में घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications