Rajasthan News: गणेश चतुर्थी के अवसर पर मोती डूंगरी जाएंगे सचिन पायलट, कल टोंक दौरे का है कार्यक्रम
Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट हैदराबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होने के बाद सोमवार रात को जयपुर पहुंच गए हैं। सचिन पायलट मंगलवार की शाम 5 बजे गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के मोती डूंगरी गणेश जी के मंदिर जाकर दर्शन करेंगे। इसके बाद पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट बुधवार को टोंक के दौरे पर रहेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आपको बता दें कि प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट टोंक सीट से विधायक हैं।
यह रहेगा पायलट का कार्यक्रम
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट बुधवार को टोंक जिले के दौरे पर रहेंगे। सचिन पायलट सुबह 10:30 बजे देवली भांची में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 11:15 बजे मंडावर में, 12:30 बजे हथौना, 1:30 बजे पराना, 2:30 बजे बरोनी में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यहां पायलट स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे।

हैदराबाद में सीडब्लूसी की बैठक में शामिल हुए
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट हैदराबाद में कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होने गए थे। सीडब्ल्यूसी की बैठक में शामिल होने के बाद पायलट सोमवार की शाम जयपुर लौट आए हैं। हैदराबाद में प्रवासी राजस्थानियों ने सचिन पायलट का अभिनंदन भी किया था। सचिन पायलट ने हैदराबाद में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा था कि राजस्थान में कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस विधानसभा चुनाव में रिपीट करने जा रही है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी।












Click it and Unblock the Notifications