Rajasthan News : पायलट ने सोनिया को विषकन्या बताने पर भाजपा पर साधा निशाना, जानिए क्या बोले पूर्व डिप्टी सीएम

कर्नाटक चुनाव के बीच कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को विषकन्या बताए जाने पर सचिन पायलट ने भाजपा पर निशाना साधा है। इसी बीच पायलट ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात की है।

sachin pilot

Rajasthan News : राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ दिए गए बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि नेताओं के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। वह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह राजनीति में एक नकारात्मक उदाहरण स्थापित कर रहा है। सोनिया गांधी बहुत वरिष्ठ नेता है और कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष थी। उनके लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना बेहद निंदनीय है।

सीपी जोशी से अचानक मिलने पहुंचे पायलट

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात की पायलट में जोशी के आवास पर हुई मुलाकात को अनौपचारिक बताया है। दोनों के बीच करीब एक घंटा चर्चा हुई। मुलाकात के अलग-अलग सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। सीपी जोशी से मुलाकात के बाद पायलट ने मीडिया में अपनी बात रखी। इस दौरान सचिन पायलट ने कर्नाटक में सोनिया गांधी को विषकन्या कहे जाने पर आपत्ति जताई। पायलट ने कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और कद्दावर नेता है। उनके लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि चुनाव को देखते हुए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

पहलवानों के धरने पर बोले पायलट

पायलट ने कहा कि देश में आज महंगाई बेरोजगारी या पहलवानों के प्रदर्शन जैसे ज्वलंत मुद्दे हैं। दिल्ली में हमारे पहलवान धरने पर बैठे हैं और कोर्ट के इंटर्वेशन के बाद मुकदमा दर्ज होता है। जबकि एफआईआर दर्ज होना स्वाभाविक सी बात है। पायलट ने कहा कि जिन खिलाड़ियों ने हमारे देश के लिए मेडल जीते हैं। देश का नाम रोशन किया। वह आज आरोप लगा रहे हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने इस पर कोई काम नहीं किया है। यह इस बात को दर्शाता है कि भाजपा अपने नेताओं को बचाना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+