Rajasthan News: चुनाव की तारीखों के एलान पर बोले सचिन पायलट, कहा-'जनता जनादेश देने के लिए तैयार'
Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि आज पांच राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई। हम इसका स्वागत करते हैं। जनता अपना जनादेश घोषित करने के लिए उत्सुक है। राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होगा। पूरी पार्टी तैयार है। मुझे विश्वास है कि क्या होगा। पिछले 25-30 वर्षों में जो नहीं हुआ वह इस वर्ष होगा और कांग्रेस एक बार फिर राज्य में सरकार बनाएगी। हमें जो फीडबैक मिल रहा है। उसके अनुसार सभी राज्यों में कांग्रेस मजबूत है। मुझे विश्वास है 2023 के चुनाव में कांग्रेस सभी राज्यों में सरकार बनाएगी।
जनता निर्णय सुनाने के लिए तैयार
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि चुनाव आयोग ने पांच राज्य में तारीखों का एलान कर दिया है। हम उसका स्वागत करते हैं। जनता उतारू है। अपना फैसला सुनाने के लिए। पार्टी ने मुस्तादी से तैयारी कर रखी है चुनाव की। पायलट ने आगे कहा कि मुझे पूरा भरोसा है 25-30 साल का इतिहास खत्म होगा। राजस्थान में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस के बड़े नेता लगातार दौरे कर रहे हैं। हमें जो फीडबैक मिल रहा है। वह कांग्रेस के पक्ष में है। सभी राज्यों में कांग्रेस की स्थिति बहुत मजबूत है। हमने जो योजनाएं बनाई थी। मेनिफेस्टो में वादे किए थे। उन पर अमल किया जा रहा है। सरकार और संगठन मिलकर काम कर रहे हैं। पांचो राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

जातीय जनगणना कराएगी राजस्थान सरकार
सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान सरकार ने बिहार की तर्ज पर प्रदेश में जातीय जनगणना करवाने का फैसला किया है। हमारी सरकार ने हाल ही में तय किया है कि राजस्थान में जातीय जनगणना होगी। कांग्रेस और राज्य सरकार ने मिलकर यह फैसला किया है कि जातीय जनगणना होगी। हम चाहते हैं कि लोगों की जनगणना हो ताकि उस हिसाब से नीतियां तय की जाए। इससे सरकार की योजनाओं से वंचित लोगों को लाभ मिल सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications