Rajasthan News: टोंक में मुख्यमंत्री पद को लेकर बोले सचिन पायलट, कहा- 'अंतिम निर्णय नीली छतरी वाला करेगा'

Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने टोंक में कहा कि कोई कुछ भी चाहे। उससे कुछ नहीं होने वाला। जो नीली छतरी वाला चाहता है। अंतिम निर्णय उसी का होता है और नीली छतरी वाला यही चाहता है जो जनता चाहती है और जनता क्या चाहती है वह आपका मन जानता है। आपका मन हमेशा सच कहता है। मैं ऐसा मानता हूँ। पायलट ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं आपसे आशीर्वाद लेने आया हूँ और जनता को धन्यवाद देने भी। क्योंकि जनता ने हमेशा कांग्रेस का सहयोग किया है और भरोसा जताया है। पायलट ने बड़े आत्मविश्वास के साथ युवाओं में जमकर जोश भर दिया। इस दौरान सचिन पायलट के समर्थकों की तालियों से पूरा माहौल गूंज उठा।

कांग्रेस की पहली सूची जल्द ही जारी होगी

पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची को लेकर बड़े संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि अक्टूबर में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची आ जाएगी। पायलट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं में आपसी फूट है। केंद्र के नेताओं को राजस्थान में स्थानीय नेताओं पर भरोसा नहीं है। इसके कारण बार-बार राजस्थान जाकर चुनावी बागडोर संभाल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी मजबूती से अपने मिशन में जुटी हुई है और मजबूती से चुनाव लड़कर सरकार बनाएगी।

sachin pilot

परिवर्तन यात्रा से भाजपा का माहौल नहीं बन रहा

सचिन पायलट ने राजस्थान के भाजपा नेताओं पर निशाना चाहते हुए कहा कि बीजेपी पौने 5 साल तक राजस्थान में गायब रही। अब जाकर इनको जनता की याद आने लगी है। परिवर्तन यात्रा पर निशाना साधते हुए सचिन पायलट ने कहा कि इस परिवर्तन यात्रा से कोई लाभ नहीं होने वाला है। जनता इससे नहीं जुड़ रही है। उन्होंने भाजपा के नेताओं में आपसी फूट पर हमला करते हुए कहा कि यह नेता आपस में फूट के चलते खुद ही लड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+