Rajasthan News : जन संघर्ष यात्रा के चौथे दिन बोले सचिन पायलट, कहा- "सिस्टम को बदलने की जरूरत"
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सचिन पायलट पेपर लीक और भ्रष्टाचार को लेकर अजमेर से जयपुर पैदल मार्च कर रहे हैं। पायलट ने यात्रा के चौथे दिन कहा कि हमें पूरे सिस्टम को बदलने और पारदर्शी करने की जरूरत है।

Rajasthan News : राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि हमें पूरे सिस्टम को बदलने और उसे पारदर्शी बनाने की जरूरत है। क्योंकि पेपर लीक एक गंभीर मुद्दा है और इसे हल करने की जरूरत है। मध्यम वर्ग के लोग भ्रष्टाचार के कारण सबसे ज्यादा पीड़ित है और बोम्मई सरकार पर हमने जो आरोप लगाए थे। वह सही साबित हुए हैं। इसलिए लोगों ने कर्नाटक में हमें वोट दिया है। आपको बता दें पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट अजमेर से जयपुर तक जन संघर्ष यात्रा पर है। जयपुर के नजदीक आते-आते उनका काफिला बढ़ता जा रहा है।
बेरोजगार नौजवानों के घरवालों पर क्या बीतती होगी
पूर्व सीएम सचिन पायलट ने कहा कि हम पैदल चल रहे हैं। उसमें कोई पीड़ा नहीं है। आप उस नौजवान की पीड़ा को समझो। जो डेढ़ दो साल मेहनत करता है। जिसके मां बाप पैसा इकट्ठा कर उसे कोचिंग किताब दिलाए। उस पर पैसा खर्च करें। दो साल बाद जब वह बच्चा तैयारी कर पेपर देने जाए और पेपर लीक हो जाए और वह बच्चा ओवरेज हो जाए। उस पर उसके परिवार पर क्या बीतती होगी। पेपर भ्रष्टाचार की वजह से लीक होता है। जिसके पास पैसा है। वह पेपर खरीद लेता है। इस पूरी व्यवस्था को बदलना चाहिए। हमें लोगों का भरोसा जीतना चाहिए। छात्रों की आस्था और विश्वसनीयता बरकरार रहनी चाहिए। उस छात्र को व्यवस्था पर भरोसा होना चाहिए। भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने का समय आ गया है। भ्रष्टाचार से मध्यमवर्ग परेशान हैं।
कर्नाटक में हमने सरकार पर आरोप लगाए, जनता ने समर्थन दिया
कर्नाटक में हमने सरकार पर जो भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। वह सही निकले। जनता ने हमें समर्थन दिया। कर्नाटक में हम जीते हैं। हम सरकार बना रहे हैं। हम बोम्मई सरकार के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे। ठीक वैसे ही मांग राजस्थान में भी कर रहा हूं। पिछले 4 साल से मेरी भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग है। इसी वजह से हम लोग इस पर कार्रवाई नहीं कर पाए। उसकी क्या वजह है। यह मैं नहीं जानता। मैं पिछले डेढ़ साल से सरकार से चिट्ठी लिख रहा हूं। आग्रह कर रहा हूं। मैंने सारी कोशिश कर ली। अनशन कर लिया। अब यात्रा निकाल रहा हूं। प्रदेश में विधानसभा चुनाव सामने हैं। हम जब वोट मांगने जाएंगे। हमें लोगों को भरोसा देना पड़ेगा। लोग हम पर मिलीभगत के आरोप लगाते हैं। हमें उन्हें यह विश्वास दिलाना पड़ेगा कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications