Rajasthan News: सचिन पायलट नरसिंहपुरा पहुंचकर पीड़ित परिवार से की मुलाकात, जानिए क्या बोले पूर्व डिप्टी सीएम

Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और टोंक से विधायक सचिन पायलट ने कहा कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों ने मानवता की हदें पार कर दी हैं। मैंने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की है और पता चला है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस दो नाबालिगों को भी हिरासत में लेने जा रही है। प्रशासन ने मुझे सूचित किया है कि अदालत प्रतिदिन सुनवाई करेगी और पोस्को मामले में आरोप लगाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। पूर्व डिप्टी सचिन पायलट मंगलवार को भीलवाड़ा जिले के नरसिंहपुरा गांव पहुंचे पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। आपको बता दें कि सीएम अशोक गहलोत द्वारा सोमवार देर रात कानून व्यवस्था पर चर्चा के लिए बुलाई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि हम आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए तत्काल कार्रवाई कर रहे हैं। हालांकि इस मामले का राजनीतिकरण किया जा रहा है।

पायलट ने पीड़ित परिवार को दिलाया भरोसा

भीलवाड़ा जिले के नरसिंहपुर गांव में एक मासूम लड़की को जिस तरीके से दरिंदगी के बाद मार दिया गया। इससे इलाके में दहशत फैल गई। जिले के कोटड़ी थाना इलाके में नाबालिक से रेप कर उसे जिंदा ही भट्टी में जला दिया गया। सोमवार को क्षत-विक्षत शव का अंतिम संस्कार किया गया। सचिन पायलट मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। पायलट ने पीड़ित परिवार को न्याय का पूरा भरोसा दिलाते हुए कहा कि मुझे प्रशासन ने बताया है कि इन पर पोस्को का मामला दर्ज कर कोर्ट में रोज सुनवाई की जाएगी। पायलट ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। आपको बता दें कि इस घटना के बाद प्रदेश के भाजपा नेताओं ने इस गांव का दौरा कर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।

sachin pilot

राहुल गांधी की बहाली पर सुप्रीम कोर्ट का जताया आभार

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने राहुल गांधी के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि मानहानि कानून के 150 साल के कार्यकाल में किसी को भी 2 साल की जेल की सजा नहीं हुई। उन्होंने कर्नाटक में भाषण दिया और गुजरात के किसी व्यक्ति ने मानहानि का मामला दर्ज कराया। सत्र न्यायालय, निचली अदालत, उच्च न्यायालय ने सजा की घोषणा की और वह भी ऐसी सजा जिसमें उन्हें दो साल की सजा मिलती है। उनकी सदस्यता खत्म हो जाती है। लेकिन मैं सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने उदाहरण पेश किया कि लोकतंत्र जीवित है। जिस तरह षड्यंत्रपूर्वक तरीके से एक नेता की आवाज को दबाने का काम हुआ है। राहुल गांधी ने सदन के भीतर और बाहर बड़ी मजबूती से देश के मुद्दों को उठाया है। इस फैसले से गठबंधन और मजबूत होकर उभरेगा। पार्टी के लोगों के भीतर एक नई ऊर्जा आएगी। आपको बता दें पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही है।

Recommended Video

    सचिन पायलट नरसिंहपुरा पहुंचकर पीड़ित परिवार से की मुलाकात, जानिए क्या बोले पूर्व डिप्टी सीएम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+