Rajasthan News: दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों से मिले सचिन पायलट, जानिए पूरा मामला
दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरने में नेताओं के पहुँचने का सिलसिला जारी है। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जंतर मंतर पहुंचकर पहलवानों से मुलाकात की है।

Rajasthan News : राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट दिल्ली के जंतर मंतर पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मिलने पहुंचे। पायलट ने न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पहलवानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के युवा, नौजवान, पहलवान, किसान खुशहाल नहीं है तो देश कैसे खुशहाल हो सकता है। आपको बता दें कि देश के पहलवान डब्लूएफआई के अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह के खिलाफ लंबे समय से दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के साथ राजस्थान के कुछ विधायक भी पहलवानों के मिलने पहुंचे हैं।
Recommended Video
पिछले 26 दिनों से जारी है पहलवानों का प्रदर्शन
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देश के पहलवान पिछले 27 दिन से दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मुलाकात करने के लिए अनेक नेता धरनास्थल पर पहुंच चुके हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और अरविंद केजरीवाल ने भी पहलवानों से मुलाकात कर उन्हें अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को जंतर मंतर जाकर पहलवानों से मुलाकात की थी। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पहलवानों से मुलाकात के लिए शुक्रवार को जंतर-मंतर पहुंचे हैं।
यह देश के नौजवानों की लड़ाई
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने जंतर मंतर पर पहलवानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह लड़ाई एक प्रांत के लोगों की नहीं। यह दो या तीन या चार प्रांत के लोगों की नहीं। यह लड़ाई किसी जाति की नहीं। यह लड़ाई देश के नौजवानों की लड़ाई है। कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा कि इस देश के नौजवान को न्याय मिलेगा या नहीं मिलेगा। यह लड़ाई इस बात को लेकर है। इस देश की बेटियों को न्याय मिलेगा या नहीं। यह लड़ाई इस बात की है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक पोरबंदर से मिजोरम तक हर बेटी और बेटे का यह संघर्ष और लड़ाई है। इस लड़ाई में हर साथी की मदद हर साथी का आशीर्वाद हमारे इन बेटे और बेटियों को चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications