Rajasthan News : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 7 अप्रैल को आएंगे जयपुर, जानिए पूरी वजह
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 7 अप्रैल को जयपुर आएंगे। भागवत जयपुर के जामडोली स्थित केशव विद्यापीठ के खेल स्टेडियम में राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा संगम कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

Rajasthan News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहनराव भागवत 7 अप्रैल को जयपुर आएंगे। भागवत जयपुर के जामडोली स्थित केशव विद्यापीठ के खेल स्टेडियम में सुबह 10 बजे राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा संगम उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में मुंबई के पीरामल उद्योग समूह के अध्यक्ष अजय पीरामल बतौर मुख्य अतिथि और उज्जैन के वाल्मीकि आश्रम के महामंडलेश्वर उमेश नाथ महाराज शामिल होंगे। राष्ट्रीय सेवा भारती के अध्यक्ष पन्नालाल भंसाली ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा संगम अपनी तरह का अनूठा पंचवर्षीय राष्ट्रीय सम्मेलन है। जो सामाजिक विकास के क्षेत्र में कार्यरत एक हजार से अधिक सेवा संस्थाओं के समाज परिवर्तन में अग्रणी कार्यकर्ताओं को एक स्थान पर लाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications