Rajasthan News: जोधपुर उत्तर क्षेत्र में होंगी सड़कों की मरम्मत, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: प्रदेश में सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार द्वारा सड़कों के उन्नयन कार्य कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जोधपुर नगर निगम क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत व रिकारपेंटिंग के 68 कार्य शीघ्र शुरू होंगे।
सीएम गहलोत ने दी 40 करोड़ की मंजूरी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्यों के लिए 40 करोड़ रुपए की वित्तीय सहमति दी है। इस स्वीकृति से क्षेत्र में 47 किलोमीटर की सड़कों के कार्य होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री गहलोत ने जोधपुर शहर में 43 विकास कार्यों के लिए भी 16.48 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। इससे क्षेत्र में विभिन्न विद्यालयों में कक्षा कक्ष, विभिन्न वार्डों में सामुदायिक हॉल निर्माण सहित कई अन्य विकास कार्य होंगे।













Click it and Unblock the Notifications