Rajasthan News: अलवर में बगड़ तिराहा से शीथल तक होगा सड़क निर्माण, सीएम गहलोत ने दी 11.71 करोड़ की मंजूरी
Rajasthan News: किसी भी राज्य के विकास का रास्ता सड़कों से होकर ही जाता है। प्रदेश की सड़कों को मजबूती देने के लिए गहलोत सरकार प्रदेश में सड़क तंत्र को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर में बगड़ तिराहा से शीथल तक करीब 8.50 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 11.71 करोड़ रूपए की मंजूरी दी है।
सीएम गहलोत ने दी 11.71 करोड़ की मंजूरी
इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर में बगड़ तिराहा से शीथल तक करीब 8.50 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 11.71 करोड़ रूपए की मंजूरी दी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी। उक्त घोषणा की क्रियान्विति में यह मंजूरी दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications