Rajasthan News: प्रदेश में 80 करोड़ की लागत से पुष्कर घाट का किया जाएगा पुनरूद्धार, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार प्रदेश के धार्मिक स्थलों के संरक्षण तथा उनके विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। इसके तहत प्रदेश के धार्मिक स्थलों के संरक्षण और उनके विकास के लिए सरकार द्वारा योजनाएं लाकर घोषणाएं की जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अजमेर स्थित पुष्कर घाट के पुनरूद्धार एवं विभिन्न विकास कार्यों के लिए 80 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
कला एवं संस्कृति विभाग को बनाया नोडल विभाग
सीएम गहलोत ने अजमेर स्थित पुष्कर घाट के पुनरूद्धार एवं विभिन्न विकास कार्यों के लिए 80 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति है। इसके लिए कला एवं संस्कृति विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने वर्ष 2023-24 के राज्य बजट में पुष्कर घाट का पुनरूद्धार एवं विकास कार्य करवाने की घोषणा की थी। इस घोषणा की क्रियान्विति के क्रम में यह स्वीकृति दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications