Rajasthan News: महात्मा गांधी पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का पोस्टर जारी, सीएम गहलोत ने किया विमोचन
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर महात्मा गांधी द्वारा दिए गए विश्व शांति एवं अहिंसा के दर्शन की वर्तमान परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकता पर जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर में 8 अगस्त से आयोजित होने वाली तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के पोस्टर का विमोचन किया। सीएम गहलोत ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में आमजन का गांधीवादी दर्शन से जुड़ाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलकर ही मानव मात्र का कल्याण संभव है।
इन लोगों की मौजूदगी में हुआ विमोचन
इस अवसर पर राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी, शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निदेशक मनीष शर्मा, गांधी पीस फाउण्डेशन, नई दिल्ली के अध्यक्ष कुमार प्रशांत, निदेशक गांधी अध्ययन केंद्र, जेएनवीयू डॉ. हेमसिंह गहलोत सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।













Click it and Unblock the Notifications