Rajasthan News : पीएम मोदी ने किया 5500 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाथद्वारा में 5500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार सेवा को ही भक्ति मानकर दिन-रात काम कर रही है।

Rajasthan News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाथद्वारा में 5500 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि कुछ लोग इतनी नकारात्मकता से भरे होते हैं कि उन्हें देश में कुछ भी अच्छा होता दिखाई नहीं देता। उन्हें केवल विवाद करना पसंद है। आपने कुछ लोगों को आटा पहले या डाटा पहले कहते सुना होगा। लेकिन इतिहास गवाह है कि तेज गति से विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर भी जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार सेवा भाव को ही भक्ति मानकर कर दिन रात काम कर रही है। जनता जनार्दन के जीवन को आसान बनाना हमारी सरकार के सुशासन की प्राथमिकता है। हर नागरिक के जीवन में सुख, सुविधा और सुरक्षा का कैसे विस्तार हो। इसके लिए निरंतर काम चल रहा है। पीएम मोदी ने नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी परियोजनाओं के शिलान्यास के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
श्रीनाथजी से मांगा विकसित भारत की सिद्धि का आशीर्वाद
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीनाथजी और मेवाड़ की इस वीर धरा पर मुझे एक बार फिर आने का मौका मिला है। यहां आने से पहले मुझे भगवान श्रीनाथजी के दर्शन का सौभाग्य मिला। मैंने श्रीनाथजी से आजादी के इस अमृत काल में विकसित भारत की सिद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा है। पीएम मोदी ने कहा कि अगर पहले पर्याप्त मेडिकल कॉलेज बन जाते तो हमें डॉक्टरों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। हर घर को पानी मिलता तो हमें 3.5 लाख करोड़ रुपए का जल जीवन मिशन शुरू नहीं करना पड़ता। पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अनेक मंत्री और सांसद मौजूद रहे।
#WATCH | Some people are filled with so much negativity that they can't see any good things happening in the country. They only like to create controversy. You might have heard some people say 'Ki Aata pehle ya Data pehle' but history is witness that along with basic facilities,… pic.twitter.com/LVQUkVKnCn
— ANI (@ANI) May 10, 2023
अशोक गहलोत को बताया मित्र
यह मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में सीएम गहलोत को मेरे मित्र अशोक गहलोत कह कर संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान भारत देश का सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान के विकास से देश का विकास भी होगा। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को भी गति देता है। हम आने वाले 25 साल में विकसित भारत के संकल्प की जब बात करते हैं तो उसके मूल में यही इंफ्रास्ट्रक्चर एक नई ताकत बनकर उभर रहा है। आज देश में हर तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर होने हैं। अभूतपूर्व निवेश हो रहा है। अब भूतपूर्व गति से काम हो रहा है।
देश की धरोहरों के विकास के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत
पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्ररक्षा के लिए राणा प्रताप के शौर्य भामाशाह के समर्पण और वीर पन्नाधाय के त्याग की गाथाएं इस मिट्टी के कण-कण में रची बसी है। अपनी विरासत की इस पूंजी को हमें अधिक से अधिक देश दुनिया तक ले जाना आवश्यक है। इसलिए आज भारत सरकार अपनी धरोहर के विकास के लिए अलग-अलग सर्किट पर काम कर रही है। यह मोदी ने कहा कि भारत सरकार आज गांव तक सड़क पहुंचाने के साथ ही शहरों को भी आधुनिक हाईवे से जोड़ने में जुटी है। 2014 से पहले देश में जिस गति से नेशनल हाईवे का निर्माण हो रहा था। अब उससे दोगुनी तेजी से काम किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications