Rajasthan News: नागौर का पालड़ी उप स्वास्थ्य केन्द्र होगा क्रमोन्नत, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

Rajasthan News: प्रदेश में निरोगी राजस्थान की संकल्पना को साकार करने के लिए राज्य सरकार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर बेहतर बना रही है। इसी क्रम में नागौर जिले की पंचायत समिति कुचामन सिटी का पालड़ी उप स्वास्थ्य केन्द्र अब प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

पुर का शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी होगा क्रमोन्नत

केन्द्र के संचालन के लिए 9 पदों का सृजन भी किया जाएगा। नवीन पदों में चिकित्साधिकारी का एक, नर्स श्रेणी-द्वितीय तथा वार्ड बॉय के दो-दो,महिला स्वास्थ्य दर्शिका, फार्मासिस्ट, लैब टैक्नीशियन तथा सफाई कर्मचारी के एक-एक पद सहित कुल 9 पद शामिल हैं। पुर का शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी क्रमोन्नत गहलोत ने भीलवाड़ा शहर के उपनगर पुर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करने भी स्वीकृति दी है। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में उप स्वास्थ्य केंद्रों को क्रमोन्नत करने के लिए घोषणा की गई थी।

ashok gehlot

देखिए राजस्थान के विधायकों की पूरी सूची

https://hindi.oneindia.com/elections/rajasthan-mlas-list/

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+