Rajasthan News: हैदराबाद में प्रवासी राजस्थानियों ने किया सचिन पायलट का अभिनंदन, अभिभूत हुए पूर्व डिप्टी सीएम

Rajasthan News: हैदराबाद में प्रवासी राजस्थानियों ने प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का भव्य अभिनंदन किया है। प्रवासी राजस्थानियों की अग्रणी संस्था राजस्थान एसोसिएशन की ओर से मलकपेट स्थित मात्रिकास में कांग्रेस नेता सचिन पायलट का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सचिन पायलट ने प्रवासी राजस्थानियों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही पायलट ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान कार्यक्रम में पत्रकारों की संस्था जर्नलिस्ट एलाइंस इंडिया के पत्रकारों से भी पायलट ने खास बातचीत की। पायलट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने आपसी कड़वाहट को पूरी तरह से दरकिनार किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राजस्थान में रिपीट कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पद को लेकर भी प्रवासी राजस्थानियों से बातचीत की। सचिन पायलट ने सनातन धर्म वाले मुद्दे से लेकर बीजेपी में पड़ी आपसी फूट पर जमकर प्रहार भी किया।

कांग्रेस एकजुट होकर लड़ेगी चुनाव

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि हम एकजुट होकर पार्टी के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। हमारा शीर्ष नेतृत्व आगे बढ़कर अभियान का नेतृत्व करेगा। हम एकजुट होकर चुनाव लड़ते हैं। एक बार जब हमें जनादेश मिल जाता है तो नवनिर्वाचित विधायक और पार्टी का नेतृत्व तय करते हैं कि कौन सरकार का नेतृत्व करेंगे। साथ ही सचिन पायलट ने सनातन धर्म के मुद्दे पर भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यह कोई मुद्दा ही नहीं है। बीजेपी को जब भी मुद्दे नहीं मिलते हैं। तब वे धर्म के नाम पर लड़ने का काम करते हैं। पायलट ने कहा कि हैदराबाद में सीडब्ल्यूसी की बैठक ने पूरे देश में एक बहुत अलग संदेश दिया है। सभी सदस्यों ने खुले मन से अपनी राय दी है। इस मीटिंग में यह रणनीति बनी है कि कैसे आने वाले पांच राज्यों में कांग्रेस की सरकार बने। सचिन पायलट ने बताया कि भाजपा का काम सिर्फ जनता का ध्यान भटकना है और कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि हम ऐसा नहीं करेंगे। हम जनता की भी सुनेंगे और आगामी चुनाव को भारी मतों से जीतकर भी दिखाएंगे।

ashok gehlot

शॉल साफा पहनाकर चारमीनार के प्रतीक चिन्ह के साथ सम्मान

हैदराबाद के मलकपेट के मात्रिकास मैं अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान राजस्थान एसोसिएशन के अध्यक्ष देवी दत्त कोहली, महासचिव राजेश जांगिड़ और युवा कारोबारी तरुण गुर्जर ने पायलट का शॉल, साफा और चारमीनार के प्रतीक चिन्ह के साथ सम्मान किया। उनके साथ ही हैदराबाद के कई समाज सेवी संस्थाओं ने भी पायलट का अभिनंदन किया। देश के पत्रकार हितों के लिए काम कर रही संस्था जर्नलिस्ट एलाइंस इंडिया के अध्यक्ष मुकेश सैनी, महासचिव अरविंद सिंह, प्रचार सचिव प्रदीप मिश्रा, पदाधिकारी ओमकार और प्रकाश पांडे ने भी पायलट का प्रतीक चिन्ह और शॉल देकर सम्मान किया। इस मौके पर प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष जसराज श्रीमाल ने ऊंट से जुड़ा मुद्दा उठाया तो बाबूलाल जोशी ने गायों को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर गुर्जर, माली, जांगिड़, अग्रवाल, जैन, देवासी, राजपूत और ब्राह्मण समाज की कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी पायलट का सम्मान किया और उनके सुखद राजनीतिक भविष्य की कामना की। समाजसेवी मीना कोली के नेतृत्व में महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल ने भी पायलट का अभिनंदन किया। हैदराबाद में प्रवासी समाज द्वारा इस तरह के गर्म जोशी वाले स्वागत से सचिन पायलट अभिभूत नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+