Rajasthan News: प्रदेश के 41 विद्यालयों में खुलेंगे नवीन संकाय, सीएम गहलोत ने दी स्वीकृति
राजस्थान के विद्यार्थियों को 10वीं के बाद रूचि का विषय पढ़ने के लिए अन्य विद्यालयों में नहीं जाना पड़ेेगा। सीएम गहलोत ने प्रदेश के 41 विद्यालयों में नवीन संकाय खोलने की स्वीकृति दी है।

Rajasthan News: राजस्थान के विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा के बाद अपनी रूचि का विषय पढ़ने के लिए अन्य विद्यालयों में नहीं जाना पड़ेेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के 41 विद्यालयों में नवीन संकाय खोलने की स्वीकृति दी है। इससे इन विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अपने पंसदीदा विषय चुनने के अवसर प्राप्त होंगे। सीएम गहलोत की इस स्वीकृति से शिक्षा क्षेत्र का विस्तार होगा। समग्र शिक्षा के अन्तर्गत प्रोजेक्ट अपू्रवल बोर्ड में स्वीकृत विद्यालयों में कला, वाणिज्य एवं विज्ञान के नवीन संकाय खुलेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications