Rajasthan News: कोटा में राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र एवं डिजिटल प्लेनेटोरियम बनेगा, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

Rajasthan News: राजस्थान में कोटा के राजीव गांधी नगर में राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र एवं डिजिटल प्लेनेटोरियम की स्थापना की जाएगी। इससे विद्यार्थी और आमजन दैनिक जीवन में विज्ञान की भूमिका व खगोलीय घटनाओं के रहस्य आकर्षक मॉडल्स एवं एक्सपेरिमेंट्स के जरिए समझेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की स्थापना के लिए 7.40 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को वित्तीय स्वीकृति दी है। केंद्र में विज्ञान के कठिन सिद्धांतों को सरलता से समझाने के लिए फन साइंस एवं थीमेटिक गैलरीज का निर्माण होगा। आउटडोर एवं इंडोर मॉडल्स की स्थापना होगी तथा भारत के वैज्ञानिकों के बारे में जानकारी उपलब्ध रहेगी। यहां 80 से 85 दर्शक क्षमता वाला अत्याधुनिक डिजिटल प्लेनेटोरियम बनेगा। इसमें विभिन्न खगोलीय ग्रहों की जानकारी उपलब्ध होगी। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रोचकता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। एक ऑडिटोरियम भी बनेगा। जिसमें 3-डी शो होंगे। केंद्र की स्थापना का कार्य संस्कृति मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद के तकनीकी सहयोग द्वारा किया जा रहा है। स्थापना को लेकर राज्य सरकार द्वारा मार्च 2023 में 12.67 करोड़ रुपए परिषद को हस्तांतरित किए जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र की स्थापना की घोषणा की गई थी।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+