Rajasthan News: अनुकम्पा नियुक्ति के 26 प्रकरणों में शिथिलता, सीएम गहलोत का संवेदनशील फैसला
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजकीय कार्मिक की मृत्यु के उपरांत आश्रित द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन के 26 प्रकरणों में शिथिलता प्रदान की है। सीएम गहलोत के इस संवेदनशील निर्णय से मृतक आश्रित परिवारों को संबल मिल सकेगा।
4 साल में अनुकम्पा नियुक्ति के 1380 प्रकरणों में शिथिलता दी
सीएम गहलोत ने 23 प्रकरणों में आवेदन की विलंब अवधि में शिथिलन प्रदान करते हुए मृतक आश्रित परिवारों को राहत दी है। इसी प्रकार 2 प्रकरणों में न्यूनतम आयु सीमा के साथ ही विलंब अवधि में शिथिलन प्रदान किया गया है। जबकि एक अन्य प्रकरण में अधि आयु सीमा तथा आवेदन प्रस्तुत करने की विलंब अवधि में शिथिलन दिया गया है। उक्त प्रकरणों में सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए यह षिथिलता प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा बीते करीब 4 साल में अनुकम्पा नियुक्ति के 1380 प्रकरणों में शिथिलता प्रदान कर आवेदकों को राहत प्रदान की जा चुकी है। इस अवधि में 3821 मृतक आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्तियां भी दी गई हैं।













Click it and Unblock the Notifications