Rajasthan News: राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की जोधपुर बैंच होगी स्थाई, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की सर्किट बैंच जोधपुर को स्थाई बैंच में परिवर्तित किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में स्वीकृति प्रदान करते हुए स्थाई बैंच के लिए 8 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी दी है।
इन नवीन पदों का होगा सृजन
वर्तमान में जोधपुर में सर्किट बैंच के लिए रीडर का एक एवं कनिष्ठ सहायक के 2 पद स्वीकृत हैं। सीएम गहलोत की स्वीकृति के अनुसार अब डिप्टी रजिस्ट्रार, निजी सचिव, अतिरिक्त निजी सचिव, शीघ्र लिपिक एवं वरिष्ठ सहायक के 1-1 तथा कनिष्ठ सहायक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 2-2 नवीन पद सृजित किये जाएंगे।













Click it and Unblock the Notifications