Rajasthan News : महंगाई राहत कैम्प 1.50 करोड़ से अधिक मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड का वितरण
प्रदेश में आयोजित महंगाई राहत कैम्पों में लाभार्थियों का आंकड़ा हर दिन तेजी से बढ़ रहा है। कैम्पों में अब तक 1 करोड़ 50 लाख 47 हजार से अधिक मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।

Rajasthan News : प्रदेश में आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैम्पों में लाभार्थियों का आंकड़ा हर दिन तेजी से बढ़ रहा है। कैम्पों में सोमवार शाम तक 1 करोड़ 50 लाख 47 हजार से अधिक मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। जबकि 32.65 लाख से ज्यादा परिवार लाभान्वित हो चुके हैं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 23.28 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 27.94 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 27.94 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 1.81 लाख एवं मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 21.73 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी प्रकार इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 12.25 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 12.61 लाख, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 11.48 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 9.03 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 2.36 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं। प्रदेशभर में सोमवार को कुल 2989 कैम्पों का आयोजन हुआ। शनिवार की तुलना में सोमवार को 23 प्रतिशत अधिक गारंटी कार्ड जारी किए गए। सोमवार को कुल 5.26 लाख परिवारों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। जो शनिवार की तुलना में 18.47 प्रतिशत अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications