Rajasthan News : सचिन पायलट के विवाद के बीच सीएम गहलोत ने की वसुंधरा राजे की तारीफ, जानिए सियासी वजह

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वसुंधरा राजे की तारीफ कर सियासत को गरमा दिया है। गहलोत ने कहा कि मैंने प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भैरों सिंह शेखावत की सरकार को गिराने के षड्यंत्र में साथ देने से मना कर दिया था।

gahlot vasundhara raje

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तारीफ कर सियासत को गरमा दिया है। सीएम गहलोत ने कहा कि जिस तरह मैंने प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भैरों सिंह शेखावत की सरकार को गिराने के षड्यंत्र में साथ देने से मना कर दिया था। इसी लाइन पर अगर वसुंधरा राजे और कैलाश मेघवाल ने कहा कि राजस्थान में हमारे यहां हॉर्स ट्रेडिंग करके सरकार गिराने की परंपरा नहीं रही है तो क्या गलत कहा है। सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में परंपरा नहीं है तो गलत क्या कहा। यह लोग गुजरात में पूरा बहुमत होते हुए भी कांग्रेस के विधायकों को खरीद रहे हैं। यह कांग्रेस को खत्म करना चाहते हैं। इसीलिए गुजरात में पूरा बहुमत होने के बावजूद भी कांग्रेस विधायकों को खरीदा जा रहा है।

पायलट कैम्प को दिया सियासी संदेश

प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने वसुंधरा सरकार के समय हुए घोटालों की जांच की मांग की है। इसके लिए सचिन पायलट ने राजधानी जयपुर में एक दिन का अनशन भी किया था। हालांकि पायलट की मांग पर सीएम गहलोत की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। लेकिन सीएम गहलोत ने वसुंधरा राजे की तारीफ कर पायलट कैम्प को सियासी मैसेज जरूर दिया है। गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उनकी सरकार गिराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

शेखावत के बहाने पायलट पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत हमारी सरकार गिराने की साजिश के मुख्य किरदार थे। हमारे 19 विधायक मानेसर गए थे। उसमें मुख्य भूमिका गजेंद्र सिंह की थी। इन्होंने 19 विधायकों को सब तरह का लालच दिया था। यह हम जानते हैं। अमित शाह भी साथ थे। धर्मेंद्र प्रधान साथ थे। धर्मेंद्र प्रधान के घर मीटिंग होती थी। वही अमित शाह और जफर इस्लाम जाते थे। हमारे विधायकों को बुलाते थे। इतना बड़ा कांड करने के बाद भी इन्हें शर्म नहीं आती है। गजेंद्र सिंह ने चुनी हुई सरकार गिराने का कुकर्म किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+