Rajasthan News : पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने पायलट के अनशन पर उठाए सवाल, जानिए क्या बोले डूडी

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गहलोत पायलट के विवाद के बीच पूर्व नेता प्रतिपक्ष और राजस्थान कृषि उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी का बड़ा बयान सामने आया है। डूडी ने सचिन पायलट के आरोपों पर सवाल उठाए हैं।

rameshwar dudi

Rajasthan News : राजस्थान में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गहलोत पायलट के विवाद के बीच पूर्व नेता प्रतिपक्ष और राजस्थान कृषि उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी का बड़ा बयान सामने आया है। रामेश्वर डूडी ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट द्वारा लगाए गए आरोपों पर सवाल उठाए हैं। जयपुर के पंत कृषि भवन में सोमवार को मीडिया से बात करते हुए डूडी ने कहा कि वसुंधरा राजे सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार के मामलों पर कार्रवाई हो रही है और कोई यह नहीं कह सकता कि एक्शन नहीं हुआ है। डूडी ने पायलट की मांग पर हाईकमान को दखल देने की मांग करते हुए कहा कि सचिन पायलट की मन की शंकाओं को दूर किया जाना चाहिए। साल 2018 से पहले सचिन पायलट और रामेश्वर डूडी ने चुनावों के दौरान बीजेपी सरकार के खिलाफ कई प्रदर्शन एक साथ किए थे। डूडी पायलट के बेहद करीबी नेताओं में शुमार होते थे। विधानसभा चुनाव 2018 में दोनों नेताओं के बीच दूरियां बन गई। पिछले दिनों रामेश्वर डूडी के द्वारा बीकानेर में हुए किसान सम्मेलन में भी सचिन पायलट नहीं पहुंचे थे।

पायलट के मन की शंकाएं दूर की जानी चाहिए

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने पायलट के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि पिछली बीजेपी सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार के मामलों पर हमारी सरकार ने कार्रवाई की है और काफी मामलों में जांच भी पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 2018 से पहले हमने एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाई थी और बीजेपी सरकार के घोटालों को जनता के सामने रखा। पायलट के अनशन को लेकर ड्यूटी ने कहा कि पायलट ने जो सवाल उठाए हैं या उनके मन में जो शंकाएं हैं। उन्हें सीएम गहलोत और पार्टी के सीनियर नेताओं को बात करके दूर करना चाहिए। डूडी ने कहा कि हमारे सीएम और आलाकमान की जिम्मेदारी है कि वह हर किसी के मन में पनपी शंकाओं को दूर करें।

वसुंधरा सरकार के घोटालों को हम गांव-गांव लेकर गए

रामेश्वर डूडी ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2018 में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के साथ मिलकर हम सभी ने मेहनत की थी। हमने बीजेपी सरकार की कमियां जनता के सामने रखी थी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की विफलताओं को हम गांव-गांव तक लेकर गए। डूडी ने आगे कहा कि अब चुनावी साल है। ऐसे में हम सभी को मिलकर कांग्रेस को मजबूत करना चाहिए। इसके अलावा अपनी नाराजगी के मसले पर उन्होंने कहा कि उनकी अब कोई नाराजगी नहीं है और मैं गलत को सही समय पर गलत कह देता हूँ। मेरे कुछ मुद्दे थे। जिन पर बातचीत के जरिए समाधान हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+