Rajasthan News : वसुंधरा राजे ने पीतांबरा मां के दर्शन कर संतों का लिया आशीर्वाद, ट्वीट कर दी जानकारी
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दतिया गौरव दिवस एवं पीतांबरा माई जयंती के अवसर पर पीतांबरा मां के दर्शन कर संतों का आशीर्वाद लिया। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

Rajasthan News : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दतिया गौरव दिवस एवं पीतांबरा माई जयंती के अवसर पर पीतांबरा मां के दर्शन कर संतों का आशीर्वाद लिया। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने लिखा कि 'आज श्री पीताम्बरा माई जयंती (प्राकट्य उत्सव) एवं दतिया गौरव दिवस के अवसर पर मां पीताम्बरा जी के दर्शन कर संतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान दिव्य रथ यात्रा में शामिल होने का परम सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। माई की कृपा हम सभी पर बनी रहें तथा सभी के जीवन को उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और सौभाग्य से परिपूर्ण करें।'












Click it and Unblock the Notifications