Rajasthan News: शिक्षा ही समाज की प्रगति का आधार: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Rajasthan News: राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से गुरूवार को विभिन्न जिलों से आए माली, सैनी, कुशवाह, शाक्य व मौर्य समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं तथा महंगाई राहत कैंपों के माध्यम से प्रदेश की जनता को पहुंचाई जा रही राहत के लिए आभार जताया है।

शिक्षा समाज की प्रगति का आधार

सीएम गहलोत ने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का आधार है। एक शिक्षित और स्वस्थ समाज ही देश को उन्नति की राह पर आगे ले जा सकता है। इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए कई जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई भी नागरिक शिक्षा और स्वास्थ्य के लाभ से वंचित ना रहे। यह राज्य सरकार का ध्येय है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से आमजन को महंगे इलाज से मुक्ति मिली है। कानून बनाकर स्वास्थ्य का अधिकार देने वाला राजस्थान देश का एकमात्र राज्य है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। गत 4 वर्षों में राज्य में 300 से अधिक नए महाविद्यालय खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना के माध्यम से 500 मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजा जा रहा है। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों से गरीब विद्यार्थियों तक अंग्रेजी माध्यम शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित हुई है।

ashok gehlot

मुख्यमंत्री गहलोत का जताया आभार

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड के गठन, महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करने, सावित्री बाई फुले के नाम पर प्रदेशभर में वाचनालय खोलने तथा फुले दंपती को भारत रत्न से अलंकृत करने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर जिला प्रमुख दौसा हीरालाल सैनी, भवानी शंकर माली, पप्पू भाई प्रधान, चेयरमेन टोडारायसिंह सत्य नारायण सैनी, जुगल किशोर सैनी, गिर्राज सैनी, भावना सैनी, पूरण सैनी, राजेश सैनी, मथुरा देवी, गोपाल माली, हरिश परिहार, शेलेन्द्र कुशवाह, कैलाश मोरी सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+