Rajasthan News: राजस्थान में नेताओं के दल बदलने से प्रमुख दलों में खलबली, कार्यकर्ताओं में नाराजगी
Rajasthan News: राजस्थान में कांग्रेस से बड़े पैमाने पर दिग्गज नेताओं ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रदेश में इतने बड़े स्तर पर कांग्रेस के नेताओं के भाजपा में शामिल होने से खलबली मच गई है। राजनीति के जानकारों की मानें तो इससे दोनों प्रमुख दलों के जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई है। सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाओं को जोर मिल गया है।
गहलोत-पायलट विवाद का नतीजा
राजनीतिक समीक्षक राजस्थान में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में जाने का सिलसिले को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट से जोड़कर देख रहे हैं। उनका मानना है कि दोनों नेताओं के बीच विवाद के चलते पार्टी के नेताओं का मोह भंग हो गया है। वहीं कुछ लोग इसे नेताओं की नैतिकता से भी जोड़ा जा रहा है। उनका कहना है कि पद की लालसा में नेताओं ने दलों को गौण मान लिया है। वे हर हाल में सत्ता में बने रहना चाहते हैं। सियासी गलियारों में इसे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की रणनीति से भी जोड़कर देख रहे हैं।

कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति
प्रदेश में बड़े स्तर पर कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में सबसे ज्यादा असमंजस की स्थिति में हैं। कार्यकर्ताओं को समझ में नहीं आ रहा कि उनके क्षेत्र से कौनसे नेता चुनाव लड़ेंगे। कार्यकर्ताओं का मानना वे बरसों से कड़ी मेहनत कर पार्टी को सींच रहे हैं। ऐसे में कोई बाहरी नेता आकर पार्टी में पद ले लेते हैं। उनकी मेहनत का क्या मतलब रह गया।
सोशल मीडिया पर आ रही प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेताओं को भाजपा में लिए जाने को लेकर भाजपा के कई कार्यकर्ता और नेताओं ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। पार्टी के नेता सोशल मीडिया पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय भाजपा से जुड़े एक यूजर ने लिखा कि कांग्रेस में जिन नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। वे भाजपा में आ गए हैं। इसी तरह अन्य यूजर भी टिप्पणियां कर रहे हैं।
भाजपा में शामिल हो सकते कई बड़े नेता
राजस्थान में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। पार्टी संगठन से जुड़े एक पदाधिकारी का दावा है कि कांग्रेस के कई बड़े नेता अभी भाजपा में शामिल होंगे। इनमें पूर्व मंत्री उदय लाल आंजना, प्रमोद जैन भाया, दिव्या मदेरणा, ममता भूपेश और रमेश मीणा के नाम शामिल हैं। चर्चा है कि आने वाले दिनों में ये सभी नेता भाजपा का दामन थामेंगे।












Click it and Unblock the Notifications