Rajasthan News: बारां में महंगाई राहत शिविर में शराब पीकर किया डांस, दो कर्मचारी निलंबित
Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत शिविर में एक कर्मचारी के शराब पीकर डांस करने का मामला सामने आया है। कर्मचारी के डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बारां के अस्पताल परिसर में आयोजित महंगाई राहत शिविर में एक कर्मचारी लाभार्थी नहीं पहुंचने पर शराब के नशे में डांस करने लगा। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया। मामला जिला कलेक्टर के पास पहुंचा तो उन्होंने जांच के आदेश दे दिए। जांच के बाद दो कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। वहीं संविदा पर कार्यरत एक कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गई है।
क्या है पूरा मामला
मामले के मुताबिक जिला अस्पताल परिसर में नगरपरिषद की ओर से स्थायी तौर पर लगाये गए महंगाई राहत शिविर में लाभार्थी नहीं पहुंचने से एलसीडी टीवी पर गाना चल रहा था और कर्मचारी शराब के नशे में डांस कर रहा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला जब जिला कलक्टर तक पहुंचा तो उन्होंने जांच के आदेश दिए। जांच के बाद घटना प्रमाणित पाए जाने पर जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने डांस कर रहे कर्मचारी विद्युत वितरण निगम का हेल्पर रामावतार वर्मा, नगरपरिषद के कनिष्ठ सहायक रामदयाल मेघवाल को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के आदेश दिए। संवेदक के माध्यम से नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर विशाल वैष्णव की भी सेवासमाप्त करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में स्थानीय प्रशासन या शिविर प्रभारी की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।













Click it and Unblock the Notifications