Rajasthan News: मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की महिला प्रोफेसर की चर्चा, जानिए क्यों नाराज है संघ और भाजपा
Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर में मोहन लाल सुखाड़िया विश्विद्यालय की एक प्रोफेसर इन दिनों प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। पिछले दिनों विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उन्हें अतिरिक्त प्रभार दिए जाने के बाद संघ और भाजपा में प्रोफेसर को लेकर नाराजगी है। खबर तो यह भी है कि उनका नाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के लिए भी आगे किया गया है। सियासी गलियारों में उनके नाम को लेकर चर्चा हो रही है। संघ से जुड़े सूत्रों की मानें तो प्रोफेसर वामपंथी विचारधारा से ताल्लुक रखती है। साथ ही वामपंथी संगठनों में पदों पर भी रह चुकी हैं।
जानिए कौन हैं प्रोफेसर सुधा चौधरी
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर सुधा चौधरी फिलॉसफी की प्रोफेसर हैं। लंबे समय से यह विश्वविद्यालय में कार्यरत है। पिछले दिनों विश्वविद्यालय प्रशासन ने भवन निर्माण, अचल संपत्ति और निर्माण कार्यों से संबंधित सुपरविजन का अतिरिक्त चार्ज दिया। हालांकि अब इस पद पर स्थाई नियुक्ति कर दी गई है। उनसे चार्ज वापस ले लिया गया है।

संघ और भाजपा में नाराजगी
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की प्रोफेसर सुधा चौधरी को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने के बाद संघ और भाजपा में उनको लेकर नाराजगी बढ़ गई है। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष पद के लिए उनके नाम पर भी संघ और भाजपा की नाराजगी है।












Click it and Unblock the Notifications