Rajasthan News: डिग्गी कल्याण लक्खी मेले में कल से, रोडवेज बसों में मिलेगी श्रृद्धालुओं को 50 प्रतिशत छूट

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री की बजट घोषणा वर्ष 2023-24 में प्रदेश में लक्खी मेलों में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की साधारण एवं एक्सप्रेस बसों के किराए में मिलने वाली रियायत को 30 प्रतिशत से बढाकर 50 प्रतिशत किया गया था। इसके साथ ही छूट के दायरे में शामिल लक्खी मेलो की संख्या को भी 3 से बढाकर 15 किया गया था।

डिग्गी कल्याण जी के लक्खी मेले में मिलेगा लाभ

निगम के प्रबन्ध निदेशक नथमल डिडेल ने सोमवार को बताया कि श्रद्धालु मुख्यमंत्री गहलोत की इस बजट घोषणा का लाभ 22 अगस्त से 26 अगस्त तक डिग्गी कल्याण जी लक्खी मेले में ले सकेगे। कार्यकारी निदेशक (यातायात) संजीव कुमार पाण्डेय ने मेले के मध्यनजर श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए सवाई माधोपुर, दौसा, जयपुर एवं विधाधर नगर आगर से 5-5 अतिरिक्त बसें वैशाली नगर एवं टोंक आगार को आवंटित करने के आदेश जारी किए है। उन्होने बसों की कंडीशन, शिडयूल एवं चालक-परिचालको की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निगम का लगातार प्रयास है कि मुख्यमंत्री गहलोत की घोषणा अनुरूप अधिकतम लोगो को लाभ मिल सके। श्रद्धालु बसों के संचालन संबंधी जानकारी टोल फ्री नंबर 18002000103/149 एवं विभागीय वेबसाईट www.rsrtconline.rajasthan.gov.in पर प्राप्त कर सकते है।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+