Rajasthan News: प्रदेश में 10.80 करोड़ की लागत से होंगे पर्यटक स्थलों पर विकास कार्य, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटक स्थलों का जीर्णोद्वार एवं उन्नयन कार्य करवाए जाएंगे। सीएम गहलोत ने पर्यटन विकास कोष से 10.80 करोड़ की राशि के विकास कार्य करवाए जाने की स्वीकृति दी है।
Rajasthan News: राजस्थान में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पर्यटक स्थलों का जीर्णोद्वार एवं उन्नयन कार्य करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पर्यटन विकास कोष से 10.80 करोड़ रुपए की राशि के विकास कार्य करवाए जाने की मंजूरी दी है। इसमें कोटा चम्बल के ठाकुर जी मंदिर ढ़ीपरी में 3.83 करोड़ रुपए, पीपलदा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में 2.48 करोड़ रुपए, राजसमंद के सिंहाड़ के प्राचीन चारभुजा मंदिर में 1.45 करोड़ एवं बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ स्थित बिग्गाजी धाम में 3.03 करोड़ रुपए की राशि से विकास कार्य करवाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।













Click it and Unblock the Notifications